अपनेपन की तलाश
अपनेपन की तलाश में
मैं अपनो को ही खो
बैठी
कुछ रिश्ते तो थे नाम
के
अब उनसे भी हाथ धो
बैठी
सब रिश्ते मतलब के
हैं
किस किस का जिक्र करु
हर रिश्ता एक समझोता
है
किस किस की फिक्र
करें
रिश्ते रहें या टूट
जाएं
किस पर असर पडता है
यह रिश्ते इक दिखावा
ही हैं
कब नकाब उतर जाए
क्या पता लगता है
रिश्तो की अहमियत को
पहचानिए
इन्हे इतना भी सस्ता
न जानिए
अगर यह रिश्ते टूट गए
तो टूट जाएगे हम
फिर इन रिश्तो की कमी
को
नही मिटा पाएगें हम
रिश्तो को धोखे और
फेरेब से मत सींचिए
इन्हे विश्वास के
आंचल
तले पनपने दीजिए
फिर जीने का देखिए
कितना मजा आएगा
हर पल होने वाले
रिश्ते के दर्द से
छटकारा मिल
जाएगा ।
No comments:
Post a Comment