मुस्कान दीवाली
दीप दीयो की जान दीवाली,
घर आंगन की शान दीवाली
फ़ुलझडियो के फ़ूलो की
लगा रही दुकान दीवाली
कूडा कचरा डर कर भागे
सफ़ाई का अभियान दीवाली
बडो का सम्मान दीवाली
छोटो की मुस्कान दीवाली
ऊच नीच का भॆद न करती.
सबके लिऎ समान दीवाली
बुराइयो को मार भगाओ,
देती है पैगाम दीवाली
रोमा
कक्षा 7