असली शिक्षक
बच्चों में जो विश्वास जगाए
आचरण को जो अच्छा बनाए
वही अच्छा शिक्षक कहलाए
शिक्षक हो जो गुरु समान
अपनी बनाए जो अलग पहचान
पास न आए जिसके अभिमान
नफ़रत को जो अलग करे
वही असली शिक्षक कहलाए
बाँटे जो अच्छे संस्कार
सच्चाई का जो दे उपहार
अच्छा हो जिसका व्यवहार
बच्चो को जो आगे बढ़ाए
वही असली शिक्षक कहलाए
जाति पाति का भेद न करे
प्रेम की जो जोत जगाए
वही असली शिक्षक कहलाए
अनिल अरोड़ा
No comments:
Post a Comment